दो शव मिलने से फैली सनसनी

झांसी: पुरानी तहसील इलाके में मां -बेटे के शव मिलने से फैली सनसनी

//
झांसी 22 अक्टूबर । झांसी में नवाबाद थानाक्षेत्र अंतर्गत पुरानी तहसील इलाके में आज सुबह एक मकान से  मां -बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गयी।
दो शव मिलने से फैली सनसनी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी , फोरेंसिक की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक मकान से उठ रही दुर्गंध के बाद लोगों ने शक होने पर  पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जब अंदर पहुंची तो मकान में भीतर वाले कमरे में एक पलंग पर मां और पास ही बेटे का शव पाया।
बताया जा रहा है कि आसपास के लोग भी इस परिवार के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। मृतक रवि (45) और माता प्रेमलता (80) के शव मौके से बरामद किये गये हैं। रवि मानसिक रूप से विक्षिप्त था। कुछ समय पहले इसी परिवार के बेटे ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। प्रेमलता के पति का पहले ही देहांत हो चुका है । उनके पति रेलवे में नौकरी करते थे  और उनके देहांत के बाद पेंशन से ही प्रेमलता का परिवार चल रहा था।
पुलिस बल मौके पर जांच में जुटा है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

खटकियाने की काली माता की भव्य चुनरी यात्रा का हुआ आयोजन

Next Story

मऊरानीपुर में चोरों ने सूनसान घर में किया लाखों के माल पर हाथ साफ

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!