रेल सेवा पुरस्कार समारोह

रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2025: झांसी मंडल को 8 रनिंग शील्ड

/

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में बुधवार को “रेल सेवा पुरस्कार समारोह–2025” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों एवं विभागों को सम्मानित किया।रेल सेवा पुरस्कार समारोहसमारोह को संबोधित करते हुए डीआरएम ने कहा कि यह आयोजन केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि उन समर्पित रेलकर्मियों के परिश्रम, निष्ठा और प्रतिबद्धता का सम्मान है, जिन्होंने झांसी मंडल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में मंडल ने संरक्षा, संचालन, राजस्व, कार्मिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अवसंरचना विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि झांसी मंडल को “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह–2025” में 8 रनिंग शील्ड प्राप्त हुईं। साथ ही महाराजा छत्रसाल सिंह छतरपुर स्टेशन को सर्वोत्तम स्टेशन प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया तथा मंडल के 20 कर्मचारियों को “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” प्रदान किया गया।रेल सेवा पुरस्कार समारोह

63 रेलकर्मियों को मिला सम्मान

समारोह में “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025” के तहत 10 कर्मचारियों एवं “रेल सेवा पुरस्कार–2025” के अंतर्गत 53 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा विभिन्न विभागों, स्टेशनों और डिपो को कुल 14 शील्ड प्रदान की गईं।

प्रमुख पुरस्कार

8 रनिंग शील्ड से सम्मानित हुआ झांसी मंडल
20 कर्मचारियों को “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार”
63 कर्मचारियों को कुल पुरस्कार

 उत्कृष्ट स्टेशन/विभाग

खजुराहो स्टेशन – उत्कृष्ट रख-रखाव
डबरा स्टेशन – उत्कृष्ट स्टेशन
आरपीएफ ग्वालियर – सुरक्षा शील्ड
ओरछा स्टेशन – साफ-सफाई शील्ड
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लॉबी – उत्तम लॉबी

 अन्य प्रमुख शील्ड

सिग्नल, दूरसंचार, चिकित्सा एवं कार्मिक दक्षता शील्ड
अंतिम निपटान अनुभाग – लेखा शील्ड
विद्युत (सामान्य) विभाग – उत्कृष्ट रख-रखाव शील्ड
सभी विभागों को 50 हजार की प्रोत्साहन राशि

डीआरएम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी संबंधित विभागों को सामूहिक रूप से 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की टीम भावना और अनुशासन ही मंडल की सबसे बड़ी ताकत है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

नए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने संभाला पदभार, समस्याओं के समाधान और विकास होंगे प्राथमिकता

Next Story

एसएफसी की छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली ,दिया कार्बन फुटप्रिंट को घटाने का सन्देश

Latest from Jhansi

नए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने संभाला पदभार, समस्याओं के समाधान और विकास होंगे प्राथमिकता

झांसी। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक नगरी झांसी को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है।  भारतीय प्रशासनिक सेवा

error: Content is protected !!