कंकाल मिलने से मचा हडकंप

खेत में करंट की चपेट में आकर मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत

/

झांसी । झांसी में उल्दन थानाक्षेत्र में शनिवार को खेत पर काम करने के दौरान एक मां और उसके दो बेटों की माैत हो जाने से इलाके में मातम फैल गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला उल्दन थानाक्षेत्र के गांव बंगरा का है जहां खेत में पानी लगाने के दौरान मां के साथ दो बेटों के भी करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में हडकंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जब परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तीनों को बंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये । यहां चिकित्सकों ने तीनों को ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने बताया कि उल्दन थानाक्षेत्र के बंगरा गांव में खेत में पानी लगाते हुए काशीराम कुशवाहा (45), नरेंद्र कुशवाहा (32)और उनकी मां हरकुंवर कुशवाहा (65) की मौत हो गयी है। एक भाई को पानी लगाते हुए करंट लग गया  उसे बचाने के लिए आया दूसरा भाई की करंट की चपेट में आ गया।

अपने दोनों बेटों को करंट की चपेट में देख मां हरकुंवर भी मदद के लिए आयी लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गयी और इस तरह देखते ही देखते एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल  है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

योगी युवा उद्यमियों से मुलाकात कर,करेंगे लाभार्थियों को ऋण वितरण

Next Story

अकेले बुंदेलखंड में 1070 युवाओं को मिला युवा उद्यमी योजना का लाभ,बनाये बुंदेलखंड को उद्यम क्षेत्र: योगी

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!