मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार मोहन ‘नेपाली’ ने फीता काटकर मीडिया सेल का उद्घाटन किया।नवनिर्मित मीडिया सेल को रेलवे और पत्रकारों के बीच संवाद, समन्वय तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान का केंद्र बनाया गया है।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा:
नवनिर्मित मीडिया सेल को रेलवे और पत्रकारों के बीच संवाद, समन्वय तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान का केंद्र बनाया गया है। यहां मीडिया प्रतिनिधियों के बैठने, रेल अधिकारियों से संवाद करने और रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे मंडल की विकास परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं, नई तकनीकों, परिचालन उपलब्धियों और जनहितकारी गतिविधियों की प्रामाणिक जानकारी पत्रकारों को सहजता से उपलब्ध हो सकेगी।
मीडिया सेल को पारंपरिक जनसंपर्क के साथ डिजिटल प्रचार-प्रसार का केंद्र भी बनाया जाएगा। यहां रेलवे स्टेशनों, यात्री सुविधाओं, विकास कार्यों और माल परिवहन गतिविधियों से जुड़ी वीडियो, रील्स, फोटो स्टोरी सहित डिजिटल सामग्री तैयार की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर रेलवे की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार और मीडिया कवरेज की निगरानी भी की जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार मोहन ‘नेपाली’ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर मध्य रेलवे में अपनी तरह की पहली व्यवस्था शुरू करने के लिए झांसी मंडल बधाई का पात्र है।
