महंत राजू दास जी महाराज

जो धर्म,राष्ट्र, संस्कृति के साथ चलेगा वहीं देश पर राज करेगा: महंत राजू दास

///

झांसी। बुंदेलखंड की वीरांगना नगरी झांसी आए अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास जी महाराज ने आज कहा कि धर्म की रक्षा करने वालों की बिहार में जीत हुई है।  जो धर्म, राष्ट्र, संस्कृति के साथ चलेगा वहीं देश पर राज करेगा।

बुधवार को वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मना रहे झांसी में बुंदेलखंड गौरव फाउंडेशन के आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने आए अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास जी महाराज ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई से सीख लेनी चाहिए कि देश से, राष्ट्र से प्रेम कैसा होता है। रानी लक्ष्मी बाई ने अपने लोगों को, देश को, राष्ट्र को बचाने के लिए गोरों से, चोरों से लड़कर अपने राष्ट्र और अपने लोगों की जान बचाई और अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उन्होंने दिल्ली में बम कांड की घटना, लखनऊ में एके 47 के साथ पकड़ी गई महिला चिकित्सक, जम्मू कश्मीर में विषैले केमिकल के साथ पकड़े गए युवकों का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी के सभी बुद्धिजीवी डॉक्टर है। मतलब उन्हें मदरसों में शिक्षा नहीं दी जा रही। उन्हें मदरसों में धर्म विरोधी पढ़ाई कराई जा रही है।मदरसों में शुद्ध रूप से आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है इसलिए मदरसों को तत्काल बुलडोज़र से गिरा देना चाहिए  और मन्दिर मस्जिद में सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए, फिर देखें कहां क्या शिक्षा दी जा रही है। जो राम का नहीं वह मेरे काम का नहीं ।

उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव में धर्म का, देवी देवताओं का, भगवान का अपमान करने वालों का सूपड़ा साफ हो गया। जो धर्म की रक्षा करेगा,धर्म उसकी रक्षा करेगा। हिन्दू एक रहेगा तो धर्म व राष्ट्र की रक्षा होगी, संस्कृति सुरक्षित रहेगी। हिन्दू जाति द्वेष भुलाकर एक साथ चलें ताकि मानवता का विकास हो ,देश के विकास हो। भारत में रहने वाले हर व्यक्ति ईसाई, सिख़ , पारसी सभी हिन्दू है। हिन्दू एक रहेगा तो धर्म संस्कृति की सुरक्षा होगी।

उन्होंने राहुल गांधी पर कहा कि वह मंद बुद्धि है, इसलिए बिहार में उन्होंने धर्म का अपमान किया और उनका सूपड़ा साफ हो गया। दूसरी ओर उन्होंने अखिलेश को बुद्धिजीवी बताते हुए कहा कि वह भटक गए है।अखिलेश उद्दीन को अपने घर वापसी कर लेनी चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सनातन बचाने व श्रीराम मंदिर बनवाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि अयोध्या में 25 नवंबर को भगवान श्रीराम मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसमें प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित आठ हजार साधु संत शामिल होंगे

इस अवसर पर राहुल कुशवाहा, उज्ज्वल त्रिपाठी, उज्ज्वल शरण, रसकेन्द्र गौतम, बिरजू कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, हिमांशु,अजय गौतम, वैभव कुशवाहा, अंशुमन व अभिषेक कुशवाहा समेत फाउंडेशन के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उनकी कर्मभूमि झांसी में होगा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Next Story

झांसी : जोन स्तरीय साइबर अपराध जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!