पल्स पोलियो अभियान

झांसी : पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ

//

झांसी। बुंदेलखंड  जनपद झांसी में रविवार से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय के निर्देशन में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया ।

पल्स पोलियो अभियान

जिला महिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान का शुभारंभ डॉ सुमन अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी मंडल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।अभियान के तहत जनपद के 1178 बूथ और 35 ट्रांजिट बूथ पर शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई ।

पोलियो बूथ के उद्घाटन के दौरान जिला महिला चिकित्सालय में पैदा हुए नवजात शिशुओं सहित 5 वर्ष तक के बच्चों को जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ राजनारायण, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के जैन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला एवं डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ जूही सूलिया द्वारा पिलाई गई।

पल्स पोलियो अभियान

डॉ सुमन अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण झांसी मंडल द्वारा मंडल के सभी शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई कि वह अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपस्थित अभिभावकों को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत अपने बच्चों को पोलियो की वैक्सीन सहित सभी आवश्यक वैक्सीन की सही समय पर पूरी खुराक लेकर 12 जानलेवा बीमारियों से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से पूरे जनपद में 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक से आच्छादित किया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर ने बताया कि जनपद के 2.97 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। आज बूथ दिवस है, जिसमें शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को 1178 पोलियो बूथ और 35 ट्रांजिट बूथ पर बुलाकर पोलियो की वैक्सीन दी जाती है। जितने बच्चे आज बूथ पर नहीं आए हैं, उन्हें सोमवार से लेकर शुक्रवार तक घर-घर जाकर 812 टीमों के द्वारा पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इन टीमों की मॉनिटरिंग 246 सुपरवाइजर के माध्यम से कराई जाएगी।

पोलियो बूथ के उद्घाटन के अवसर पर सीएमएस डॉ राजनारायण, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एन के जैन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर, डब्ल्यूएचओ से डॉ जूही सूलिया, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला, यूनिसेफ से अर्जुन शर्मा श्री अनिरुद्ध,अपर शोध अधिकारी लाखन सिंह, सपन जैन, एलएचवी मीरा सोनकर, अमित आदि उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

यूपी भाजपा अध्यक्ष पद पर पंकज चौधरी के निर्विरोध निर्वाचन पर झांसी में भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Next Story

झांसी पुलिस ने 48 लाख के खोए 203 मोबाइल सौपे उनके वास्तविक मालिकों को

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!