झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड

झांसी मेडिकल कॉलेज बाल रोग विभाग जारी करेगा दिन में तीन बार बुलेटिन

//
झांसी 21 नवंबर। बुंदेलखंड के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का बाल रोग विभाग अब बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर दिन में तीन बार बुलेटिन जारी करेगा।
झांसी मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.एन एस सेंगर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुवार को बताया कि शासन से प्राप्त आदेशों के अनुसार मेडिकल कॉलेज का बाल रोग विभाग अब बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सुबह 9:00 बजे, दिन में 2:00 बजे और फिर रात को 9:00 बजे तीन बार बुलेटिन जारी करेगा।
गौरतलब है कि  मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र (एनआईसीयू ) वार्ड में लगी आग की चपेट में आने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। इस भीषण हादसे को लेकर जहां शासन की ओर से तीन स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं वहीं और भी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं, इसी के तहत प्राप्त आदेशों के क्रम में बाल रोग विभाग बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर तीन बार बुलेटिन जारी करेगा।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी मेडिकल कॉलेज अग्निकांड: तीन और बच्चो की हुई मौत

Next Story

झांसी: चलते चलते ही रास्ते में ट्रक में लगी भीषण आग, बना आग का गोला

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!