झांसी । झांसी को को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है । शहर में पीपीपी मॉडल पर अत्याधुनिक रोडवेज बस डिपो के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।
झांसी नगर विधायक रवि शर्मा के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस परियोजना को स्वीकृति दी है। विधायक कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गयी ।

परिवहन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस बस डिपो को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिसे एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
झांसी में कौछाभॉवर में 7 एकड़ भूमि पर पीपीपी \मॉडल के तहत नया बस स्टैंड विकसित किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट रोडवेज की लीज डीड और नगर निगम के बीच सहमति के बाद, 08 साल की देरी से शुरू हो रहा है, जिसका उद्देश्य शहर में ट्रैफिक जाम को कम करना है।
यहां यात्रियों को रेस्टोरेंट, आधुनिक वेटिंग एरिया, आरओ पानी, फूड कोर्ट और कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी।इस परियोजना के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, साथ ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होने की उम्मीद है।
