वाहन चोर गिरोह

नशे के लिए बाइक चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश , दो गिरफ्तार

//

झांसी। जनपद में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीपरी बाजार पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ चोरी की मोटरसाइकिलें, एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।वाहन चोर गिरोहएसपी सिटी प्रीति सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हुई बरामदगी में चार मोटरसाइकिलें ऐसी मिली हैं, जिनकी चोरी के मुकदमे पहले से विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जबकि चार अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस गहन जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान केपी सिंह लोधी और अमित लोधी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं और झांसी सहित आसपास के क्षेत्रों में रेकी करने के बाद मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

चार चोरी की बाइक के मुकदमे पहले से दर्ज

एसपी सिटी ने बताया कि बरामद आठ मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल हाल ही में थाना सीपरी बाजार क्षेत्र से चोरी हुई थी। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल थाना नवाबाद क्षेत्र तथा दो मोटरसाइकिलें थाना रक्सा क्षेत्र से चोरी की गई थीं, जिनके संबंध में पहले से मुकदमे पंजीकृत हैं। शेष चार मोटरसाइकिलों के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर उनके मालिकों और चोरी की घटनाओं का सत्यापन कराया जा रहा है।

चोरी की बाइक शिवम गौड़  को बेचते थे आरोपी

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी चोरी की गई मोटरसाइकिलों को अपने साथी शिवम गौड़ निवासी मध्य प्रदेश को बेच देते थे। प्रत्येक मोटरसाइकिल के एवज में दोनों आरोपियों को पांच-पांच हजार रुपये मिलते थे, जबकि शिवम आगे इन मोटरसाइकिलों को अपने स्तर से बेचने का काम करता था। मामले में शिवम को वांछित घोषित किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे चोरी

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वे सूखा नशा करने के अभ्यस्त हैं और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी की प्रत्येक बाइक बेचकर मिलने वाली रकम से वे नशे का सामान खरीदते थे।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि जांच में जिन-जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

टहरौली बार संघ चुनाव में घमासान, वैधता और पारदर्शिता को लेकर उठे सवाल

Next Story

जालौन में हाई-वोल्टेज ड्रामा: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और भाजपा ब्लॉक प्रमुख के बीच विवाद का CCTV आया सामने

Latest from Jhansi

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. मुहम्मद नईम बने इंडियन सोशल साइंस एकेडमी के संयुक्त सचिव

झांसी। महानगर स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालयके समाज कार्य विभाग के सहायक आचार्य एवं बुंदेलखंड के सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र

error: Content is protected !!