महिला की मौत

झांसी: ट्रक और कार की भिड़ंत में एक युवती की मौत तीन घायल

/
झांसी 06 अप्रैल । झांसी जिले में झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक ट्रक और कार की हुई जबरदस्त टक्कर में कार में सवार एक युवती की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
       जिले में मऊरानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राठ से झांसी जा रही कार को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।
      लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया ,जहां पर चिकित्सकों ने एक युवती मुस्कान (28) को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में निशा पुत्री वी पी सिंह निवासी गुमनावार, पूजा और शाहरूख पुत्र रशीद झांसी भी घायल हुए। घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
       पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

किन्नर समाज को लेकर जागरूकता फैलाने को बीयू में हुई एक दिवसीय कार्यशाला

Next Story

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश पाण्डेय कर्नल कमांडेंट रैंक से अलंकृत

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!