स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

परिवार कल्याण में उत्कृष्ट सेवाओं के लिये स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

//

झांसी । बुंदेलखंड के झांसी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत परिवार कल्याण सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिये मण्डल स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

 

सम्मान समारोह में मंडल के कुल 75 स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया जिसमें आशा, एएनएम, स्टाफ नर्स, काउंसलर सहित अनेक चिकित्सा अधिकारी शामिल रहे ।

स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अपर निदेशक डा. सुमन ने कहा कि परिवार कल्याण सेवाएं अत्यंत महत्वपूर्ण सेवाएं हैं यह कार्यक्रम सिर्फ जनसंख्या नियंत्रण ही नहीं होती बल्कि परोक्ष रूप से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को भी कम करने में महती भूमिका निभाता है।
स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित
कार्यक्रम में मंडलीय परियोजना प्रबंधक एन.एच.एम./सिफ्सा ने कहा कि किसी भी देश के संतुलित विकास के लिये उस देश की आबादी और संसाधनों के बीच साम्य का होना बहुत जरूरी है जो स्वास्थ्य कर्मी इस कार्यक्रम में अपना योगदान दे रहे हैं वे एक प्रकार से अपने दायित्वों के निर्वाह के साथ-साथ देश सेवा भी कर रहे हैं।
स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुधाकर पाण्डेय ने सम्मानित किये गये स्वास्थ्य कर्मी को बधाई दी। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. आर.के. सोनी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. विजयाश्री शुक्ला एवं प्रशान्त कुमार वर्मा ने किया।
सम्मानित किये जाने वालों में झांसी के ए.सी.एम.ओ. डा. एन.के. जैन, डा. गरिमा सिंह, जालौन, डा. विशाल पाठक, डा. छत्रपाल, डा. नवनीत कुमार, डा. नेहा जोशी, डा. आर.जे. सिंह आशा कैटेगरी में शशि तिवारी, विद्यावती, शान्ती एवं गायत्री देवी मोटिवेटर कैटगरी में धर्मेन्द्र सिंह, उमा, रविन्द्र सिंह आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में झांसी मंडल के विभिन्न चिकित्साधिकारी सहित राजेश अग्रवाल, अतीब अहमद, जयप्रकाश एवं धीरज सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी: चेकिंग स्टाफ अंजलि और रीना की तत्परता से सुरक्षित प्रसव

Next Story

बैंकिंग उद्योग के नौ संगठनों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!