राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता भव्य शुभारंभ

//

झांसी 03 दिसंबर। वीरांगना नगरी झांसी में  एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ।

राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता भव्य शुभारंभ

यहां खेलो इंडिया मल्लखम्ब सेंटर द न्यू एरा पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव  के कर कमलों द्वारा किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि अरिंदम घोष डायरेक्टर द न्यू एरा पब्लिक स्कूल झांसी और अशोक गुप्ता पूर्व जिम्नास्ट रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार सराओगी उपाध्यक्ष मल्लखम्ब फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की।

सर्वप्रथम अतिथियों ने मल्लखम्ब के आदि गुरु श्री हनुमान जी व विद्यादायिनी मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव रवि प्रकाश परिहार ने मुख्य अतिथि को बैच लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया। कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पटेल ने विशिष्ट अतिथियों को बैच लगाकर एवं पुष्प पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

 जिला मल्लखम्ब एसोसिएशन आगरा के सचिव अभिषेक कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजीव सराओगी जी को बैच लगाकर स्वागत किया। बा जिला मल्लखम्ब एसोसिएशन ललितपुर के सचिव शैलेंद्र सिंह ने अतिथियों का बैच अलंकृत कर स्वागत किया।

एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव रवि प्रकाश परिहार ने बताया कि राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार 32 जिलों ने प्रतिभाग किया जिनके नाम आगरा, फैजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, एटा, औरैया, हमीरपुर, पीलीभीत, कासगंज, इटावा, हापुड़, शामली, मुरादाबाद, मिर्जापुर, चित्रकूट, कानपुर देहात, बनारस, कानपुर नगर, गोरखपुर, शाहजहांपुर, ललितपुर, जालौन, कौशांबी, महोबा, प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, गोंडा व मेजबान झांसी शामिल है।

प्रतियोगिता बालक एवं बालिकाओं के 4 आयु वर्गों में आयोजित की जा रही है 12 वर्ष से कम बालक बालिका 14 वर्ष से कम बालक बालिका 18 वर्ष से कम बालक बालिका व 18 वर्ष से ऊपर बालक बालिकाएं 12व14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक बालिकाओं में पोल व रोप मल्लखम्ब की प्रतियोगिता होगी। 18 वर्ष से कम व 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग की बालिकाओं में रोप व पोल मल्लखम्ब पर प्रतियोगिता आयोजित होगी। तथा 18 वर्ष से कम व 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के बालकों में पोल मल्लखम्ब, रोप मल्लखम्ब व हैंगिंग मल्लखम्ब पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय निर्णायक महेंद्र खडसे महाराष्ट्र, हेमंत सिंह खेलो इंडिया असिस्टेंट कोच उज्जैन व रंजीत सिंह खेलो इंडिया असिस्टेंट कोच गोवा निर्णायक के रूप में रहे।

राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता भव्य शुभारंभ

प्रतियोगिता में आज के दिन के  परिणाम कुछ इस तरह रहे:

  • 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालक पोल मल्लखम्ब पर
    यश रायकवार प्रथम
    गगन चंद्र द्वितीय
  • देव और मोक्ष कुमार बराबर अंक प्राप्त कर तृतीय
    बालक रोप मल्लखम्ब पर
    मोक्ष कुमार प्रथम
    यश रायकवार द्वितीय
    अंशुमान कुशवाहा तृतीय
  • बालिका वर्ग में पोल मल्लखम्ब पर
    ईश्वरी कुशवाहा प्रथम
    खुशी कुशवाहा द्वितीय
    आरबी सिंह तृतीय
  • रोप मल्लखम्ब पर
    ईश्वरी कुशवाहा प्रथम
    खुशी कुशवाहा द्वितीय
    आरबी सिंह तृतीय स्थान पर रही
  • ऑल राउंड चैंपियन बालिका वर्ग में ईश्वरी कुशवाहा
    बालक वर्ग में मोक्ष कुमार

प्रतियोगिता के दौरान पंडित अमर सिद्ध युवा नेता भारतीय जनता पार्टी, संजीव त्रिपाठी, रमाशंकर शर्मा, डॉ0 रूपम सक्सेना प्रोफेसर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी शालिनी सिंह, सपना श्रीवास्तव, कुणाल सिंह, गोलू रैकवार, कृष्ण कुमार त्रिपाठी अभिषेक आर्य अभय राठौर देव सोनकर शिवानी पाठक चंचल पाठक धीरज वर्मा मुस्कान सिंह कुशवाहा गुनगुन श्रीवास इति तिवारी रैकवार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्प्रहा तिवारी राष्ट्रीय मल्लखम्ब पदक विजेता ने किया व सभी का आभार व्यक्त अनिल कुमार पटेल ने किया।

वैभव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दद्दा ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर किया झांसीवासियों ने याद

Next Story

बुंदेलखंड का लाल “ मोहम्मद अर्श” थाइलैंड की धरती पर रचने जा रहा है इतिहास

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!