बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में जी -20 पर कार्यशाला

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हुआ जी -20 का कार्यशाला का आयोजन

/

झांसी 07 दिसंबर । वीरांगना नगरी झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के  बैंकिंग, अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जी-20 पर आज कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में जी -20 पर  कार्यशाला
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में काशी विद्यापीठ से डॉ उर्जस्विता सिंह ने छात्रों को जी-20 का पूरा इतिहास बताया एवं भारत की जी 20 को लेकर आगे की तैयारी व लक्ष्य को छात्र – छात्राओं के मध्य रखा।
उन्होंने बताया भारत में हर बड़े मुद्दे पर वैश्विक बिखराव को सामूहिक सहयोग में बदलने की क्षमता है। अगले एक साल तक भारत दुनिया के सबसे ताकतवर आर्थिक समूह – 20 की अगुवाई करेगा ।
इस मौके पर बैकिंग अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो़ सीबी सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया कि भारत ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ेगा. इस मौके पर बायोकेमिस्ट्री के डॉ रमेश कुमार जी बैंकिंग, अर्थशास्त्र एवं वित्त विभाग के शिक्षक डॉक्टर अंकिता ज० लाल, डॉ राधिका चौधरी डॉक्टर प्रियंका अग्रवाल डॉक्टर गजाला डॉक्टर रजत कंबोज सोनी एवं डॉ फुरकान मलिक एवं शिव का भटनागर एवं सभी एमबीए, एम ० कॉम० एम० ए० (अप्लाइड इकोनॉमिक्स) के छात्र एवं छात्राएं इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई ।

इस कार्यक्रम में केरल के डा० चको जोस पी0, डॉक्टर प्रोमिला, दिल्ली विश्वविद्यालय ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की।
कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापित डॉ़ शिल्पा मिश्रा ने किया।

वैभव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

स्कूल-अस्पताल ठीक कराकर भी मिलते हैं वोट,जनता ने किया साबित: केजरीवाल

Next Story

झांसी में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!