झांसी। महानगर में ग्वालियर रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के दौरान सीमेंट की चादर टूटने से एक श्रमिक की मौत

यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी गोंदिया-आगरा कैंट वन वे स्पेशल ट्रेन, झांसी में होगा ठहराव

/
झांसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 08811 गोंदिया-आगरा कैंट वन वे विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन गोंदिया से 28 मई 2026 (गुरुवार) को प्रस्थान कर अगले दिन आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए संचालित होगी। गाड़ी बालाघाट स्टेशन पर सुबह 8:35 से 8:37 बजे तक, नैनपुर स्टेशन पर 10:20 से 10:27 बजे तक, जबलपुर स्टेशन पर 13:15 से 13:25 बजे तक तथा कटनी मुर्वारा स्टेशन पर 15:00 से 15:10 बजे तक रुकेगी। इसके बाद ट्रेन सागर रेलवे स्टेशन पर शाम 5:50 से 5:52 बजे तक ठहराव करेगी।
विशेष ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर रात 11:00 से 11:10 बजे तक रुकेगी। इसके बाद ग्वालियर स्टेशन पर रात्रि 12:40 से 12:42 बजे तक ठहराव लेकर अपने अंतिम गंतव्य आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 4:00 बजे पहुंचेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 18 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी, 08 सामान्य श्रेणी, 06 स्लीपर श्रेणी, 01 तृतीय एसी एवं 01 द्वितीय एसी कोच शामिल रहेंगे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

परमात्मा को सरल स्वभाव के लोग प्रिय हैं : राधामोहन दास महाराज

Next Story

लक्ष्मी तालाब प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!