v

झांसी में कोहरे का कहर: ट्रक से जा भिड़ी ट्रैवलर दो की मौत ,कई अन्य घायल

/

झांसी 25 दिसंबर। झांसी जनपद में मेडिकल बाईपास पर बागेश्वर धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर( मिनी बस) के घने कोहरे के बीच ट्रक से टकराने के कारण हुई दुर्घटना में  दो लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।

झांसी में कोहरे का कहर

पुलिस अधीक्षक -नगर (एसपी सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसा मेडिकल बाईपास पर हुआ। सुबह बाईपास पर कोहरा था और ट्रक के पीछे ट्रैवलर चल रही थी। ट्रक ने अचानक ब्रेक  लगाये और पीछे चल रही ट्रैवलर चालक ने बचने का प्रयास किया लेकिन सफल न हो सका और ट्रैवलर ट्रक से भिड़ गयी।

इस हादसे में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गयी और लगभग 15 लोग घायल हो गये। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है और घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

न्यू एरा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने क्रिसमस के शुभ अवसर पर दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Next Story

झांसी:जॉब फेयर में 76 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 47 का हुआ सेलेक्शन

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!