किसान की मौत

ललितपुर: कंटेनर ने मारी किसान को टक्कर ,हुई मौत

ललितपुर 10 अक्टूबर । बुंदेलखंड के ललितपुर में आज  कन्टेनर की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई।

कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रौंड़ा निवासी आलोक (26) पुत्र रामदास  खेत से वापस घर आ रहा था, जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पहुंचा और अपने ग्राम जाने के लिये सड़क पार करने लगा, इसी दौरान तेज गति से आ रहे कन्टेनर ने उसे टक्कर मार दी व मौके से भाग गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने उसके परिजनों को जानकारी दी, तब परिजन उसे हाईवे एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कन्टेनर की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई है, उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सं, वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

गुरूगोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए शासन ने झांसी से मांगे आवेदन

Next Story

बीयू का अर्थशास्त्र विभाग, मानव विकास संस्थान के साथ मिलकर करेगा कार्यक्रम

Latest from बुंदेलखंड

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!