महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता

महिलाओं में खेलकूद को प्रोत्साहन देने को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ आयोजन

झांसी 24 मार्च । झांसी के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

     जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत में 10 मार्च 2023 से 25 मार्च 2025 तक सभी आयु वर्ग की महिलाओ के लिये खेल प्रतियोगिता आयोजन के अन्तर्गत आज द मेजर ध्यानचन्द्र स्टेडियम झाँसी में खो-खो, लम्बी कूद, दौड 100, 200, 400मी और 800मीटर, कबड्डी, आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें झाँसी और बरूआसागर की बालिकाओ ने भाग लिया।

     इस प्रतियोगिता में काफी रोमांच के साथ बालिकाओ में उत्साह पूर्ण प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओ में बरूआसागर की टीम विजेता तथा स्टेडियम झाँसी की टीम उप विजेता रही। विजित बालिकाओ को जिला प्रोबेशन कार्यालय, महिला कल्याण विभाग द्वारा शील्ड, मोमेन्टोस, स्वल्पहार, आदि उपहारो का वितरण किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल द्वारा बालिकाओ के प्रदर्शन को देखते हुऐ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

महिला कल्याण अधिकारी द्वारा विभागीय जैसे, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य). निराश्रित महिला पेंशन, बाल विवाह उन्मूलन, प्रवर्तकता योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओ का संरक्षण अधिनियम 2005, पालन पोषण, देखभाल, उ०प्र० रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीडन हेतु विशाखा समिति, आदि के विषय में जानकारी दी गयी साथ ही सभी हेल्पलाइन नंबर 112, 108 1090, 102, 181, 1076 की भी जानकारी दी।

    कार्यक्रम में क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी, कोच विकास, रिंकू बरूआसागर, राजा खान, महिला कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक, सेन्टर मेंनेजर, केस वर्कर, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

नवनियुक्त 20 एएनएम प्रशिक्षण पाकर स्वास्थ्य सेवाएं देने को तैयार

Next Story

जो देश के खिलाफ बोलेगा उस पर जरुर होगी कार्रवाई : बेबी रानी मौर्य

Latest from बुंदेलखंड

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!