डॉ. संदीप सरावगी

उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए बुंदेलखंड के डॉ. संदीप सरावगी का दुबई में हुआ सम्मान

झांसी 24 सितंबर । बुंदेलखंड क्षेत्र के समाज में विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए काम करने वाले समाजसेवी डॉ़ संदीप सरावगी को दुबई में सम्मानित किया गया है।
 शनिवार रात को दुबई के होटल जे.डब्लू. मैरियट मार्किज में आयोजित एक रंगारंग समारोह में विशिष्ट अतिथि दुबई के राज परिवार से हिज़ एक्सीलेंसी याकूब अल अली, कार्यकारी निदेशक और निजी सलाहकार- ऑफिस ऑफ़ हिज़ हाइनेस शेख जुमा बिन मकतूम अल मकतूम ने भारत के विभिन्न क्षेत्र के विशिष्टजन को सम्मानित किया।
समारोह में झांसी के समाजसेवी संदीप सरावगी को सपत्नीक नई दुनिया अचीवर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। समारोह के पूर्व डॉक्टर संदीप एवं याकूब अल अली के मध्य व्यापारिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई जिससे झांसी जनपद में रोजगार को बढ़ावा मिल सके।
समारोह में सम्बोधित करते हुए डॉ० संदीप सरावगी ने कहा दुबई में दुनिया भर से घूमने आने वाले सैलानियों को विशेष सुविधाएं एवं सुरक्षा प्रदान की जाती है सैलानी स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं यही कारण है कि दुबई में भारी संख्या में लोग घूमने आते हैं। कुछ ऐसा ही सुरक्षा का माहौल अब भारत में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देशवासियों और सैलानियों को मिल रहा है जिससे आज हमारा देश पूरे विश्व में अपनी अलग साख बना रहा है।
 समारोह में विशिष्ट अतिथि हिस एक्सीलेंसी याकूब अल अली पूरे समय समारोह में मौजूद रहे और सभी विजेताओं के साथ व्यक्तिगत फ़ोटो भी लिए जिसे सभी ने सराहा। भारतीय मूल की मिस यूनिवर्स दुबई, पूजा सुधा द्वारा किया गया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ललितपुर: लापता युवक का शव मिला गोविंद सागर बांध में

Next Story

अर्थी को कंधा देने को लेकर हुए विवाद में परिजनों के बीच जबरदस्त मारपीट

Latest from बुंदेलखंड

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!