वॉलीवॉल

है आपके वॉलीवॉल या खो खो में दम ,तो पहुंचे ध्यानचंद स्टेडियम

//

होने जा रहा है महिला खिलाडियों को चयन

झांसी 18 दिसंबर । झांसी के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला वॉलीवॉल और खो खो की प्रतियोगिताओं में जिले और मंडल स्तरीय टीम के चयन की प्रक्रिया क्रमश: 24 और 26 दिसंबर को होने जा रही है।
 खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के अनुसार प्रदेश स्तरीय महिला वॉलीवॉल और खो खो प्रतियोगिता 28 से 30 दिसंबर के बीच जौनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने जा रही है । इस प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने के लिए झांसी से जिला और मंडल स्तरीय टीमों के चयन के लिए ट्रायल्स का आयोजन 24 और 26 दिसंबर को किया जायेगा।
इच्छुक खिलाड़ी जिनकी उम्र 31 दिसंबर 2022 को 25 वर्ष से कम है वह इस ट्रायल्स में नि:शुल्क ट्रायल्स में भाग ले सकती हैं। ट्रायल्स के लिए आने पर आयु प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है।
वैभव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में एडवेंचर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं: जिलाधिकारी

Next Story

दुनिया को लूटने वाली ब्रितानिया सरकार का खजाना उड़ाने वालों का बलिदान दिवस है आज

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!