
रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना पूंछ पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने की कोशिश शुरू की ।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय बलराम पुत्र कड़ोरे अहिरवार, निवासी ग्राम फतेहपुर स्टेट के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि बलराम पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था । इस साल फसल में भारी नुकसान हुआ था, जिससे वह कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था । परिजनों ने आशंका जताई कि इसी तनाव के चलते बलराम ने यह कदम उठाया ।
