साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई

साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई: ठगी के 1.45 लाख रुपये पीड़ितों को वापस

//

झांसी। साइबर अपराधों के खिलाफ झांसी साइबर क्राइम थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पीड़ितों की कुल 1.45 लाख रुपये की धनराशि बरामद कर वापस कराने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई के बाद दोनों पीड़ितों ने झांसी पुलिस की सराहना करते हुए आभार जताया।

पहले मामले में 45 हजार रुपये वापस

एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 33102260030586 के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने होमगार्ड विक्रम कुमार पुत्र स्व. घनाराम के साथ हुई साइबर ठगी की पूरी 45 हजार रुपये की रकम वापस करा दी। धनराशि मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस को धन्यवाद पत्र देकर कार्रवाई की सराहना की।

दूसरे मामले में एक लाख रुपये बरामद

24 अगस्त 2026 को साइबर क्राइम थाना झांसी ने मु.अ.सं. 39/2024 में कार्रवाई करते हुए आवेदक रघुवीर सिंह पुत्र मथुरा प्रसाद, निवासी ग्राम पड़री, पोस्ट अटरिया, थाना मोठ, झांसी से संबंधित साइबर ठगी की एक लाख रुपये की संपूर्ण धनराशि बरामद कराई। रकम वापस मिलने पर रघुवीर सिंह ने पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद पत्र देकर आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। दोनों मामलों में बरामद कराई गई कुल धनराशि 1,45,000 रुपये है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दुष्कर्म के मामले में दोषी को 10 वर्ष कारावास, 50 हजार का अर्थदंड

Next Story

पंचमुखी महादेव मंदिर की अवैध मार्केट पर फिर टली सुनवाई, मिली अगली तारीख

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!