मुख्य सचिव एस.पी. गोयल

फसल नुकसान पर सख्त मुख्य सचिव, 24 घंटे में राहत राशि देने के निर्देश

//

झांसी।  उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने असमय वर्षा, ओलावृष्टि एवं आगजनी से रबी फसलों को हुए नुकसान पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे कार्य शीघ्र पूरा कर किसानों को समयबद्ध मुआवजा दिया जाए। साथ ही बीमित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 72 घंटे के भीतर आवेदन कराने के लिए जागरूक किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पशुहानि एवं जनहानि की स्थिति में 24 घंटे के भीतर राहत राशि का वितरण अनिवार्य रूप से किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में क्रॉप कटिंग प्रयोगों को सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से शत-प्रतिशत संपादित कराने तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा अनिवार्य निरीक्षण के निर्देश दिए गए, ताकि उपज के सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें और किसानों को समय पर क्षतिपूर्ति मिल सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।
आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 100 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। साथ ही प्रत्येक ऑपरेटर आईडी से कम से कम एक कार्ड बनाने और निष्क्रिय आईडी को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, मुख्य सचिव ने नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत लंबित ऋण स्वीकृति के मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने तथा लाभार्थियों को अनुदान की किश्तों का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र सहित झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

रेल संपत्ति चोरी करते एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

Latest from Jhansi

उत्कृष्टता की निरंतर खोज ही वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है: डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह

झांसी। महानगर  स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अनुभवात्मक कार्यशाला “क्वेस्ट ऑफ एक्सीलेंस: