डीआरएम

झांसी रेल मंडल में अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ चलाया गया अभियान,13 वेंडर पकड़े

/
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार  ने रेलयात्रियों को दोयम दर्जें का खुला हुआ खाने का सामान मुहैया कराने वाले अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान शुरू करने के निर्देश दिये और इन्हीं निर्देशों के क्रम में मंडल में अभियान 18 सितंबर से शुरू किया गया है जो 27 सितंबर तक चलाया जायेगा।
झांसी रेल मंडल
स्टेशन पर अवैध वेंडरों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शुरू किये गये इस विशेष अभियान के तहत आज  मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं गाड़ियों में वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा औचक जांच की गई। इस टीम में कैटरिंग इंस्पेक्टर एवं वाणिज्य निरीक्षक सम्मिलित रहे। जांच के दौरान झांसी, ग्वालियर, उरई एवं एट रेलवे स्टेशनों सहित कई ट्रेनों में गहन जांच की गई।
झांसी रेल मंडल

इस कार्रवाई के अंतर्गत लगभग 13 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की गई।

रेल प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यात्रियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशनों व गाड़ियों में केवल अधिकृत वेंडरों को ही खाद्य सामग्री बेचने की अनुमति है। अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर अभियान जारी रहेगा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

विधिक साक्षरता जीवन के हर क्षेत्र में आवश्यक :शरद कुमार चौधरी

Next Story

बीयू में विश्व पर्यटन दिवस समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!