भक्तमाल कथा का शुभारंभ

राम जानकी मंदिर में भक्तमाल कथा का शुभारंभ, अक्षय तृतीया पर हुआ ग्रंथ पूजन

//

झांसी। महानगर के झांसी के मेहंदी बाग स्थित श्री राम जानकी मंदिर में पाटोत्सव के पावन अवसर पर भक्तमाल कथा का शुभारंभ अक्षय तृतीया (18 अप्रैल) से विधिवत रूप से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के महंत श्री रामप्रिया दास जी एवं युवा महंत प्रेम नारायण दास जी द्वारा भक्तमाल ग्रंथ के पूजन और आरती के साथ हुई।

कथा के दौरान संतों ने भक्तमाल ग्रंथ की महत्ता बताते हुए बताया कि इसकी रचना किस प्रकार हुई और इसका उद्देश्य भक्तों को भक्ति मार्ग से जोड़ना है। संतों ने कहा कि धर्म करने से सर्व लाभ की प्राप्ति होती है, भजन से जीवन का कल्याण होता है और दान से धन की शुद्धि होती है।

उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय में लोग धन कमाने के लिए कई बार झूठ, कपट और पाखंड का सहारा लेते हैं, जबकि सच्चा सुख और कल्याण केवल संतों की संगति और भक्ति से ही संभव है। जो व्यक्ति भक्तों से जुड़ जाता है, भगवान उसका कल्याण अवश्य करते हैं।

कथा समापन पर आरती में गौरी शंकर दुबे, राजेंद्र गुप्ता, अनिल अरजरिया, ऊषा नायक और उर्वशी भट्ट सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।

आयोजकों ने बताया कि भक्तमाल कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी स्टेशन पर धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Next Story

जनता बदलाव चाहती है: बीडी फुले

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!