सुपारी किलर गिरफ्तार

पुलिस के साथ मुठभेड़ में सुपारी किलर गिरफ्तार

//

झांसी 28 जुलाई । बुंदेलखंड में झांसी के सीपरी बाजार थाना पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने रविवार को दो सुपारी किलर गिरफ्तार किये। इन्होंने हाल ही में प्रॉपर्टी डीलर श्याम जी यादव को गोली मारी थी।

सुपारी किलर गिरफ्तार

यहां पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी)ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि सीपरी बाजार थानाक्षेत्र के मिशन कम्पाउंड में प्रॉपर्टी डीलर श्याम जी यादव को गोली मारने वाले दो शातिरों को पुलिस ने आज तड़के गिरफ्तार कर लिया।

प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने वाले दो बदमाशों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से कर ली गयी थी। एसएसपी के निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया था।

सीपरी बाजार थाना पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम आज सुबह जब वाहन चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने वाले बदमाश वहां से गुजरेंगे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लोगों को मोटरसाइकिल पर सवार देखा और जब उन्हें रूकने को कहा गया तो वह  भागने लगे।

इस पर टीम ने उनका पीछा गया पुलिस से घिरता हुआ देख उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की और इस मुठभेड़ में एक बदमाश बलदेव कुशवाहा के पैर में गोली लग गयी। दूसरे बदमाश सचिन रावत को भी टीम ने दबोच लिया।

बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि अरविंद और सुनील कुशवाहा के नाम लेते हुए बताया कि श्यामजी यादव को मारने के लिए इन्होंने ही उन्हें एक लाख की सुपारी दी थी।श्यामजी यादव की हत्या की साजिश रचने वाले अरविंद और सुनील कुशवाहा थे । पुलिस ने चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में साक्ष्य संकलन कर सभी को सजा दिलायी जायेगी। पुलिस ने इनके कब्जे से एक हजार आठ सौ रुपए, तमंचा कारतूस सहित घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

एफएसएसएम में अग्रणी रहे झांसी में आई इथियोपिया की टीम

Next Story

उपजा झांसी ईकाई की मासिक बैठक में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Latest from Jhansi

किसान मेले में जुटेंगे लगभग10 हज़ार किसान और कृषि उद्यमी, कृषि तकनीकी का होगा प्रदर्शन : डॉ ए के सिंह

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चौथी बार 14 से 16