एंटी रोमियो टीम

अशोभनीय हरकतों के आरोपी को एंटी रोमियो टीम ने आरोपी दबोचा

/

झांसी। सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और युवतियों पर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करना और अशोभनीय हरकतें करना एक युवक को भारी पड़ गया। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत चलाए जा रहे अभियान में जनपद के मोठ थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मोठ कस्बे में कन्या इंटर कॉलेज के सामने शाहपुर तिराहे के पास एंटी रोमियो टीम की नजर आरोपी पर पड़ी। आरोप है कि वह सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों के प्रति अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहा था और अशोभनीय हरकतें कर रहा था।

मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमन पुत्र सुरेंद्र अहिरवार, निवासी बड़ापुरा, कस्बा व थाना मोठ, उम्र करीब 25 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना मोठ में मुकदमा अपराध संख्या 185/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(ए) में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

क्षेत्राधिकारी मोठ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के तहत निगरानी व चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल उत्तम कुमार दीक्षित, महिला कांस्टेबल रीना कुमारी और महिला कांस्टेबल मधुबाला शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सीएमओ का बबीना सीएचसी में औचक निरीक्षण

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!