सेंट फ्रांसिस कान्वेंट इंटर कॉलेज

सेंट फ्रांसिस कान्वेंट इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह

//

झांसी ।बुंदेलखंड के झांसी स्थित सेंट फ्रांसिस कान्वेंट इंटर कॉलेज ( एसएफसी ) के प्रांगड़ में वार्षिक समारोह पूरी भव्यता के साथ मनाया गया जिसमे विद्यालय की सांस्कृतिक समृद्धि और विद्यार्थियों की रचनात्मकता की झलक देखने को मिली ।

सेंट फ्रांसिस कान्वेंट इंटर कॉलेज

सेंट फ्रांसिस कान्वेंट इंटर कॉलेज

कार्यक्रम में चीफ गेस्ट कर्नल आलोक गुप्ता, एडमिनिस्ट्रेटिव कमांडेंट स्टेशन हेडक्वार्टर ,गेस्ट ऑफ ऑनर मोस्ट रेव वेलफेयर्ंड मॉरिस बिशप ऑफ़ झांसी उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रबंधक महोदय सिस्टर डिगना एवं प्रधानाचार्य सिस्टर मालिन ने फूलों के गुलदस्ते भेंट स्वरूप देकर सभी अतिथियों का अभिनंदन किया ।

सेंट फ्रांसिस कान्वेंट इंटर कॉलेज

विद्यालय की एनसीसी छात्राओं ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया । इस रंगारंग कार्यक्रम का आरंभ प्रबंधन समिति एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया । विद्यालय की सीनियर विंग की छात्राओं ने अस्तित्व में तमसो मा ज्योतिर्गमय की सुरीली सुरीली धुन पर आकर्षक आर्केस्ट्रा एवं प्रेयर डांस की प्रस्तुति दी ।

सेंट फ्रांसिस कान्वेंट इंटर कॉलेज

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने आशा के तीर्थ यात्री की थीम पर एक संगीत में नृत्य नाटिका को प्रस्तुत की ,जिसमे प्रकृति में प्रेम और शक्ति के बीच समन्वय को न केवल रेखांकित किया गया बल्कि इसमें असंतुलन से हुए प्रकृति विनाश की भावपूर्ण प्रस्तुति भी आगंतुकों के समक्ष प्रस्तुत की ।

सेंट फ्रांसिस कान्वेंट इंटर कॉलेज

विद्यालय की वाइस हेड गर्ल दिव्यांगना सिंह गुर्जर ने सभी अतिथियों प्रबंधन समिति अभिभावक को स्टाफ विद्यार्थियों एवं सर का कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में ज्वेलरी शोरूम पर सेंट्रल जीएसटी का छापा

Next Story

झांसी : यूपी-112 की सेवाओं को लेकर चलाया गया जन जागरूकता अभियान

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!