संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह

व्यापार व उद्योग को बढ़ाने के साथ सामाजिक कार्यों में सहयोग रहेगा जारी: अनुराधा शर्मा

/
झांसी 22 दिसंबर । उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एवं कैट के तत्वधान में आज होटल तुलसी ग्राण्ड में व्यापारिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का प्रारंभ में मुख्य अतिथि अनुराधा शर्मा माता जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शर्मा के साथ  विशेष अतिथि के रूप में एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर रामतीर्थ सिंघल, राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा एवं धर्माचार्य हरिओम पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने की।
 संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह

इस अवसर पर सेवाओं को मिला सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत उद्यमी समाज सेविका अनुराधा शर्मा को व्यापार एवं उद्योग की उपाधि से सम्मानित  किया गया ।
मुख्य सम्मान संजय पटवारी, कुलदीप सिंह दांगी, महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, युवा अध्यक्ष मनीष रावत, जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, कैट के अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री मयंक परमार्थी, कृष्णा राय, विवेक बाजपेई, आदि ने पगड़ी, शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
महिलाओं की ओर से संरक्षक संजना पटवारी, महानगर अध्यक्ष माला मल्होत्रा, प्रेमलता सेन, संध्या सिंह, दीपा सिंह, रश्मि राय, मंजिली देवरिया, वंदना ठक्कर, आदि ने स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट किया।
नागरिक अभिनंदन में विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ओर से अजय चड्ढा, चौधरी नफीस, जमाल कुरैशी, अंकुर बट्टा, मृत्युंजय तिवारी, सौरव मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, धीरज मिश्रा, शैलेंद्र सिंह बघेल, सुमित उपाध्याय, सरदार कृष्ण पाल सिंह, पराग गुप्ता, अनुज नीखरा, अभिषेक सोनकिया, रितेश गंधी, राजीव डेगरे, प्रिंस भुसारी, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, मनीष अग्रवाल, अमजद मोनू, वीरेंद्र वीराव, अभिजीत सिंह, गोकुल दुबे, रवीश त्रिपाठी, संजय राष्ट्रवादी, दीपक साहू, सतीश जैन, डॉक्टर अश्वनी पटेल आदि ने व्यापारी व उद्यमियों की ओर से अनुराधा शर्मा जी का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया ।
इस अवसर पर श्रीमती अनुराधा शर्मा ने कहा कि वह अनवरत रूप से व्यापार और उद्योग बढ़ाते हुए धार्मिक, सामाजिक, खेल, आर्थिक, रचनात्मक कामों में सदैव सहयोग करती रहेगी।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि बुंदेलखंड जल्द ही उद्योग का हब बनने जा रहा है। बुंदेलखंड और विशेषकर झांसी के उद्यमियों को यह विशेषता है कि वह उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

कार्यक्रम में रामतीर्थ सिंघल, पवन गौतम, प्रोफेसर एस आर गुप्ता, रमा निरंजन, हरिओम पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको उन लोगों का सम्मान अवश्य करना चाहिए जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं क्योंकि सम्मान करने से व्यक्ति प्रेरित होकर समाज में अनवरत रूप से सहयोग बनाए रखता है ।
अतिथियों ने उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा किए गए हुए कार्यों की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर आरपी निरंजन, अक्षय गौड़, अदिति गौड़, भाग्यश्री गौर, अमित सेठ, मुकेश, परविंदर सिंह, रिंकू अरोरा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सराफ ने किया एवं आभार कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी ने व्यक्त किया।

वैभव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जागरुकता से नियंत्रित किया जा सकता है नेत्र रोगों को: डाॅ. विनोद यादव

Next Story

पत्रकार संगठन उपजा की नयी कार्यकारिणी की पहली बैठक, हुआ विचार मंथन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!