शिशु किट

झांसी :प्रसूताओं को आकांक्षा समिति और फॉग्सी संस्था ने बांटी शिशु किट

//

झांसी। आकांक्षा समिति एवं फॉग्सी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में झांसी जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रसूता माताओं को स्वस्थ जच्चा- स्वस्थ बच्चा का संदेश देते हुए वितरित की गईं और फल वितरण किया गया।

शिशु किट

कार्यक्रम में आकांक्षा समिति की मण्डलीय अध्यक्षा प्रो रचना दुबे एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभारी डॉ कुसुम पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि फॉग्सी संस्था झांसी शाखा की अध्यक्षा डॉ अलका सेठी, डॉ विद्या चौधरी, डॉ सुश्री नीति शास्त्री उप सचिव आकांक्षा समिति एवं सीएमएस डॉ राजनारायण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

डॉ अलका सेठी ने फाॅग्सी संस्था की ओर से प्रो रचना दुबे को शाल, श्रीफल देकर स्वागत किया एवं डॉ कुसुम पांडेय ने स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला चिकित्सालय में भर्ती प्रसूता महिलाओं को फॉग्सी संस्था के सौजन्य से आकांक्षा सिलाई केंद्र में निर्मित 25 शिशु किट प्रसूता माताओं को स्वस्थ जच्चा- स्वस्थ बच्चा का संदेश देते हुए वितरित की गईं और फल वितरण किया गया। आकांक्षा समिति तथा फॉग्सी संस्था द्वारा वितरित की गई किट में नवजात शिशुओं के साफ सूती कपड़े, ऊनी टोपा, मोजा, स्वेटर के साथ प्रसूता महिलाओं के लिए आयरन फोलिक एसिड की गोली और कैल्शियम की गोलियां, मौसमी फल रखे गए थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो रचना विमल ने प्रसूता महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रसव के पश्चात प्रसूता महिलाओं को विशेष देखभाल एवं पोषण की आवश्यकता होती है।  सभी प्रसूताओं को अपने स्वास्थ्य के साथ पोषण का भी ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने आकांक्षा समिति और फाॅग्सी संस्था के साझा प्रयास से महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर जांच अभियान संचालित किए जाने की जानकारी देते हुए संकल्प भी लिया।

डॉ कुसुम पांडेय ने आकांक्षा समिति के सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का सुझाव दिया।

डॉ अलका सेठी ने प्रसूता महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य के साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। महिलाएं जैसे गर्भावस्था के समय आयरन फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोली खाती रही हैं, वैसे ही प्रसव के बाद 6 माह तक महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड तथा कैल्सियम की गोली नियमित रूप से खानी चाहिए।

वरिष्ठ समाज सेविका डॉ नीति शास्त्री ने आकांक्षा समिति के उद्देश्य एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि आकांक्षा समिति ने प्रसूता महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने और मातृ स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक सहायक और प्रभावी कदम के रूप में किट तथा फल वितरण का आयोजन किया है। डॉ नीति शास्त्री ने कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया। सीएमएस डॉ राजनारायण ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने चिकित्सालय में एसएनसीयू, लैब, टीकाकरण कक्ष, ओपीडी सेवा, जेएसवाई वार्ड, प्रसूता वार्ड का भी भ्रमण किया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

विश्वकप हॉकी में कांस्य पदक जीत कर लौटे झांसी के सपूत सौरभ का स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

Next Story

झांसी रेल मंडल ने कबाड़ बेचकर कमाए 32.915 करोड़ रुपये

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!