गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

चार किलो से अधिक गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में कोतवाली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 4 किलो 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान लक्ष्मी ताल की दीवार के पास चौकी बड़ा गांव गेट से इस्लाम खान उर्फ चौधरी निवासी तलैया मोहल्ला थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। इस्लाम के पास से पुलिस ने 4 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा एक थैली से बरामद किया।

पुलिस ने इस्लाम को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया और अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

चिरगांव थानाक्षेत्र में गरजी पुलिस की गोली, मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार

Next Story

पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

Latest from बुंदेलखंड

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!