डंपर की टक्कर

डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की हुई मौत

/
झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के एरच थानाक्षेत्र में आज एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी,जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।
मामला एरच थानाक्षेत्र के कठर्री गांव का बताया जा रहा है जहां कृष्णादेवी पत्नी प्रहलाद शादी समारोह में हिस्सा लेकर एक युवक के  साथ मोटरसाइकिल से लौट रही थी तभी रास्ते में कठर्री और एरच के बीच डंपर चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।
डंपर की टक्कर
गौरतलब है कि महिला की मौत का कारण बने डंपर  नंबर प्लेट ही नदारत थी । ऐसी बिना नंबर के डंपरों का बेखौफ इलाके में दौड़ना जहाँ एक ओर ग्रामीणों की जान के लिए बड़ा खतरा बना है वहीँ यातायात विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यर्शली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सूत्रों के अनुसार ऐसे डंपरों का यहां आवागमन आम बात है।
खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन थाना प्रभारी ने फ़ोन रिसीव नहीं किया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड को प्राकृतिक खेती का हब बनाना सरकार की मंशा: सूर्य प्रताप शाही

Next Story

योगी के समक्ष रवि शर्मा ने पुरजोर उठायी पृथक बुंदेलखंड की मांग

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!