सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

भाजपा सरकार ने बदली बुंदेलखंड की दशा और दिशा: स्वतंत्रदेव सिंह

//

झांसी। उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बुंदेलखंड की दशा और दिशा बदलने का काम किया है।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

झांसी जिले की सबसे बड़ी तहसील मऊरानीपुर में गरौठा चौराहे पर लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जलशक्ति मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए  मोदी योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जनता को जानकारी दी और कहा कि भाजपा सरकार में बुंदेलखंड की दशा और दिशा बदलने की बात कही।

उन्होंने जम्मू कश्मीर की आतंकवादी समस्या पर कहा कि 2014 के पहले आतंकवादियों के जनाजे में लोग शामिल हुआ करते थे, बाद में लोग जनाजे में शामिल नहीं होते थे। वर्ष2019 के बाद से  आतंकवादियों को मारकर जमीन में गाड़ दिया जाता है और अब उन्हें कोई देखने के लिए भी नहीं आता है। उन्होंने कहा कि अब तस्वीर बदल गई है।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

श्री सिंह ने कहा कि 1947 के बाद तीन वर्ष तक सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन संघर्ष में बीता। वह पूरे 3 साल तक देश की विरासतों को देश के लिए समर्पित करवाने  में लग रहे यही नहीं मेयर शासन काल में उन्होंने उन्हें महिलाओं ने ही लौह पुरुष कहा था।

उन्होंने कहा कि उनके स्वप्न को प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पूरा करने में जुटेहैं।  बुंदेलखंड के लिए उन्होंने खजाना खोल दिया है। करीब 5000 करोड़ की लागत से 35 गांव को चमकाया जा रहा है। भविष्य में 10 साल बाद झांसी की स्थिति नोएडा से भी बेहतर हो जाएगी ।

उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से वर्णन करते हुए मोदी और योगी शासनकाल में अर्जित उपलब्धियां को भी गिनवाया । इस अवसर पर उनके साथ एमएलसी रामआरपी निरंजन ,मऊरानीपुर  विधायक डॉ रश्मि आर्या जिला अध्यक्ष अशोक गिरी व आयुष श्रीवास आदि उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़,एक गिरफ्तार

Next Story

जालौन:ट्रक की टक्कर से लोडर चालक की मौत

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)