भारतीय हलधर किसान यूनियन

किसानों के हित के लिए लगा देंगे जी जान: अरविंद वशिष्ठ

//

झांसी 18 सितंबर । भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड क्षेत्र के नव नियुक्त प्रभारी अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि इस मंच से किसानों की हितों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जायेगी।

भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय कोर कमेटी अध्यक्ष  हीरा सिंह भदौरिया , राष्ट्रीय अध्यक्ष  धीरेन्द्र सिंह सोलंकी  द्वारा पंडित अरविंद वशिष्ठ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  एवम बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया , साथ ही साथ बुंदेलखंड अध्यक्ष जितेन्द्र भदौरिया  को भी मध्य प्रदेश के प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी गई।

झांसी 18 सितंबर । भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड क्षेत्र के नव नियुक्त प्रभारी अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि इस मंच से किसानों की हितों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जायेगी। भारतीय हलधर किसान यूनियन

भारतीय हलधर किसान यूनियन के बुंदेलखंड क्षेत्र से आए पदाधिकारियों ने झांसी में आज एक बैठक कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  और बुंदेलखंड प्रभारी श्री वशिष्ठ एवम बुंदेलखंड अध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश प्रभारी भदौरिया  का हर्षोल्लास के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर श्री वशिष्ठ ने कहा “ मैं भी एक किसान हूं और आज ये मेरा सौभाग्य है कि अब मुझे हलधर किसान यूनियन के मंच से किसान हितों की लड़ाई  लड़ने का सौभाग्य प्राप्त होगा, किसान देश की रीढ़ की हड्डी है और अगर किसान ही खुशहाल नही होगा तो जनता खुशहाल कैसे रह सकती है इसलिए हम किसानों के हर हक की लड़ाई छोटे से लेकर बड़े स्तर तक लड़ेंगे फिर चाहे उसके लिए हमे सरकार के लाठी डंडे ही क्यों ना खाने पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे किसानों का जहां  पसीना गिरेगा वहां हम अपना खून बहाकर उनके सम्मान में उनके हक के लिए डटे रहेंगे।”

बुंदेलखंड अध्यक्ष और मध्य प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र भदौरिया ने कहा “  किसानों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है, किसान बंधु जाड़ा,गर्मी और बरसात सारे मौसम में कड़ी मेहनत करके  हमारे लिए अन्न उगाता है और जब वही किसान बरसात की वजह से उजड़ी फसल से बर्बाद होता है तो सरकार पूरी तरह उन पर ध्यान नही देती है और सरकारी तंत्र कई बहाने बनाकर उनके काम को टालने का प्रयास करता है , बड़े बड़े व्यापारियों का हजारों करोड़ों का कर्जा सरकार चुटकी में माफ कर देती है लेकिन वहीं किसानों के कुछ हजारों के  कर्जों के लिए भातीं भांति प्रकार से परेशान करती है जिस वजह से कई किसान बंधुओं को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ता है, ऐसी आत्महत्याएं अब रुकनी चाहिए इसके लिए  हलधर किसान यूनियन का प्रत्येक पदाधिकारी गांव गांव जाकर किसानों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके हक की लड़ाई लड़ेगा।”

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम बुंदेलखंड अध्यक्ष की अनुशंसा पर आज नए पदाधिकारियों को भी जोड़ा गया जिसमे प्रमुख रूप से संतोष साहू बुंदेलखंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम गब्बर सिंह राठौर बुंदेलखंड महासचिव के पद मनोनीत किए गए।

बैठक में मध्यप्रदेश सचिव अर्जुन सिंह भदौरिया, निवाड़ी एवम टीकमगढ़ जिला संरक्षक दिलीप नाथ योगी, निवाड़ी जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ,झांसी युवा जिलाध्यक्ष राजा खटीक,टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष रामबाबू नायक, के पी बुंदेला, अमर सिंह बुंदेला,व्योम शर्मा, निखिल पाठक,हैदर अली,अभिषेक दीक्षित,राकेश अमरिया,संतोष साहू, गब्बर सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

प्रधानमंत्री ने दिया परंपरागत कामगारों को स्किल और स्केल को बढाने का तोहफा:स्मृति ईरानी

Next Story

झांसी:बरुआ सागर, चिरगांव व बबीना के ट्रेन यात्रियों को बड़ी सौगात

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।