व्यापारी सम्मेलन

नौ साल में दुनिया ने देखी भारत की चमक और धमक : नंद गोपाल नंदी

//

झांसी 10 जून। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने आज कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल के दौरान भारत की चमक और  धमक दोनों ही दुनिया ने देखी है। आम जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है और इस ताकत के बल पर 2024 के चुनाव में भी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे।

व्यापारी सम्मेलन
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लेने आये श्री नंदी ने सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नौ साल केंद्र सरकार के कामकाज के बल पर 2024 में प्रचंड जीत का दावा किया।

उन्होंने विपक्ष के मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने के सवाल पर उल्टा प्रश्न दागते हुए कहा आज कोई राहुल गांधी को या अखिलेश यादव या मायावती या ममता को  देश की बागडोर देना चाहेगा। एक ओर मोदी जी हैं जिनके पास देश के लिए ,विकास के लिए साफ विजन है और दूसरी ओर विपक्षी दलों के प्रमुख हैं।इनके बीच कोई तुलना ही संभव नहीं है।उन्होंने कहा कि विपक्ष हमारे खिलाफ गठबंधन कर रहे होंगे लेकिन भाजपा ने तो जनता से गठबंधन किया है। आमजन हमारे साथ है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के कुशल मार्ग दर्शन में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमने काम किया है और इसी का नतीजा है कि 2022 में  उत्तर  प्रदेश ” उत्तम प्रदेश ” बना है और अब ” सर्वोत्तम ”  प्रदेश बनने जा रहा है। प्रदेश की जनता, देश की जनता और देश के विकास व ऊंचाई पर देखने की चाहत रखने वाला हर व्यक्ति भाजपा के साथ है।

व्यापारी सम्मेलन
श्री नंदी ने कहा कि व्यापारी वर्ग भाजपा के साथ है और जनता हमारे साथ है यही 2024 में हमारी प्रचंड जीत का आधार बनेगा।

इससे पहले व्यापारी वर्ग को साधने आये श्री नंदी ने नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में नौ साल के दौरान सरकार की ओर से देश में व्यापार को बढ़ाने और भारतीय माल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचाने दिलाने के लिए श्री मोदी के नेतृत्व में किये गये प्रयासों की जानकारी दी गयी। इस कार्य की अध्यक्षता सांसद अनुराग शर्मा ने की।कार्यकम में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्य श्याम मोहन दुबे ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

व्यापारी सम्मेलन

सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा,शिक्षक एमएलसी बाबूलाल तिवारी और एमएलसी रमानिरंजन, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, महापौर बिहारी लाल आर्य,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ,जमुनाप्रसाद कुशवाहा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे। अंकुर दीक्षित ,मनमोहन गेड़ा और दीपक हीरवानी कार्यक्रम संयोजक रहे।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार मंडल, उद्योग प्रतिनिधि मंडल,जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल और इन्ही संगठनों की जिला और नगर कारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारियों के साथ इन संगठनों के महिला व्यापार मंडलों के सदस्यों के साथ क्षेत्र विशेष के व्यापारिक मंडलों ने  भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

 

व्यापारी सम्मेलन

कार्यक्रम के आयोजन मंडल में पुनीत अग्रवाल, पंकज शुक्ला,सौरभ मिश्रा और दीपक वशिष्ठ रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

युवक का शव बरामद,चाकू मारकर की हत्या

Next Story

ललितपुर : शादी का झांसा देकर युवती से शरीरिक सम्बन्ध बनाने वाला दरोगा निलंबित

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!