मतगणना

नगर निकाय चुनाव: शांतिपूर्ण तरीके से जारी मतगणना,शुरूआती रूझानों में भाजपा महापौर उम्मीदवार ने बनायी प्रभावी बढ़त

/

झांसी 13 मई । उत्तर प्रदेश नगर निकाय सामान्य निर्वाचन -2023 के तहत सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और 13वें चक्र की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बिहारी लाल आर्य अपने प्रतिद्वंदियों की तुलना में प्रभावी बढ़त बना चुके हैं।

 मतगणना
इस बीच शांतिपूर्ण, और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। जिलाधिकारी सुबह से ही मतगणनास्थल पर तमाम तरह की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं । साथ ही पुलिस प्रशासन भी पूरी तत्परता के साथ सुरक्षा में तैनात है।

मतगणना स्थल बीकेडी कॉलेज के कोठारी हॉल में जारी मतगणना शांतिपूर्ण और सुचारू तरीके से आगे बढ़ रही है।

 

 

फिलहाल नगर निगम के लिए13वें चक्र की मतगणना जारी है और अभी तक63413 मतों के साथ भाजपा उम्मीदवार बिहारी लाल आर्य सबसे आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर 20352 मतों केसाथ कांग्रेस उम्मीदवार अरविंद बबलू हैं और इसके बाद बसपा के भगवान दास 16545 मतों के साथ है सपा उम्मीदवार सतीश जतारिया 12605 मतों के साथतीसरे स्थान पर हैं।

वैभव  सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी के आला अधिकारियों ने दिखायी स्पोर्ट्समैनशिप, जमकर दौड़े मशाल रैली में

Next Story

नगर निकाय चुनाव: वार्डों में अभी तक के परिणामों में भाजपा का पलडा भारी

Latest from Jhansi