जालौन 10 मई। बुंदेलखंड में जालौन जनपद के मंगलवार देर रात ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही जालौन के पुलिस अधीक्षक(एसपी) डॉ. ई राज राजा पुलिस फोर्स और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये, साथ ही पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे बदमाशों की बारे में पता लगाया जा सके।
एसपी ने बताया कि उरई थान क्षेत्र के गोविंदम ढाबे के पास हुई एक दुखद घटना में कांस्टेबल भेदजीत सिंह (44) को गोली लगी और उनकी मृत्यु हो गयी है।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार भेदजीत सिंह ड्यूटी पर झांसी- कानपुर हाईवे चौकी पर तैनात थे1 इसी दौरान रात 02.00 बजे उन्हें संदिग्ध बाइक सवार दिखायी दिये और उनका पीछा किया। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।गोली सिपाही के सिर में लगी है और इसी कारण उनकी मौत हो गयी है1
डॉ. राजा ने बताया कि बदमाशों की धरपकड के लिए चार टीमों को लगा दिया गया है चारों ओर नाकेबंदी कर दी गयी है जिससे बदमाशों का पता लगाया जा सके। जल्द ही घटना का अनावरण किया जायेगा।
मृतक सिपाही भेदजीत सिंह मथुरा के चौरम्बार गांव का रहने वाले थे, जो भारतीय सेना का जवान था, 2019 में रिटायर होने के बाद उन्होंने यूपी पुलिस सेवा में आवेदन किया था। इसके बाद उनकी 2021 में यूपी पुलिस में नौकरी लग गई थी। सिपाही की पहली पोस्टिंग उरई कोतवाली में हुई थी। मृतक सिपाही की पत्नी और उसके बच्चे चंडीगढ़ में रहते हैं, जबकि माता-पिता अपने गांव में रहते हैं। पुलिस ने घटना के बारे में परिवार को वालों को जानकारी दे दी गई है।
अनिल, वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन