अवैध शस्त्र फैक्ट्री

झांसी के रक्सा थानाक्षेत्र में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंड़ाफोड़,दो गिरफ्तार

//

झांसी 09 फरवरी । झांसी के रक्सा थानाक्षेत्र में पुलिस ने जंगल के बीच चल रही एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार करने और अवैध हथियार तथा हथियार बनाने का साजोसामान जब्त करने में सफलता पायी है।

यहां पुलिस लाइन में एसएसपी राजेश एस ने संवाददाताओं को इस संबंध में बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि झांसी जिले की रक्सा थाना पुलिस और स्वॉट टीम को जानकारी मिली कि ग्राम बाजना क्षेत्र के जंगल में एक अवैध फैक्ट्री चलायी जा रही है। इस सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर छापा मारा तो अवैध हथियार दो बदमाशों परशुराम झा निवासी भमोरी थाना मऊरानीपुर और कैलाश झा निवासी ग्राम डेली थाना रक्सा को गिरफ्तार किया और वहां से कई आधे बने और कई तैयार अवैध हथियार बरामद किये गये।

उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से नौ बने कट्टे 12 बोर और 315 बोर के साथ ही कुछ अधूरे बने हथियार बरामद किये गये साथ ही हथियार बनाने का साजोसामान भी बरामद किया गया है। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 600 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

Next Story

जिलाधिकारी ने लापरवाह छह अधिकारियों के रोके वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!