झांसी रेलमंडल में चलाया जा रहा गहन स्वच्छता अभियान

झांसी 16 नवंबर । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल में स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए एवं स्वच्छता के स्तर को और बेहतर करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के मार्गदर्शन में झाँसी मंडल द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है| इसी क्रम में झाँसी मंडल में आठ नवंबर से 22 नवंबर तक विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

झांसी रेल मंडल

रेलमंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनाेज कुमार ने बताया कि इन अभियानों के माध्यम से स्वच्छता के स्तर को और बेहतर करने के साथ साथ आमजनता, रेलकर्मियों उनके परिवारजनों आदि को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जा रहा है| इसी क्रम में सफाई अभियान के साथ ही अनावश्यक फाइलों को समाप्त करना, स्क्रैप निपटान, वीआईपी संदर्भों का निवारण जैसे कार्य भी प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं।   
झांसी रेल मंडल  

इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान अवांछित, गैर जरूरी तथा पुरानी फाइलों का निस्तारण भी किया जा रहा है। पुरानी फाइलें और कागज़ात ना सिर्फ कार्यालयों में अतिरिक्त स्थान घेरते हैं बल्कि कार्यालय वातावरण को भी प्रभावित करते हैं और किसी भी डॉटा को ढूंढ़ने में अतिरिक्त समय लगता है।
मंडल के प्रमुख स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, बांदा, मुरैना, चित्रकूट धाम कर्वी, ललितपुर, उरई, दतिया, डबरा, खजुराहो एवं महोबा सहित अन्य स्टेशनों पर मंडल अधिकारीयों को नामित किया गया है, जिनके निर्देशन में स्वच्छता व हाइजीन अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में आवासीय परिसरों तथा कार्यालयों में भी वृहद स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों में रेल कर्मियों के साथ ही आम जनता का सहयोग भी लिया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न माध्यमों से आम जन जागरूकता हेतु प्रचार अभियान भी चलाए जा रहे है। इन माध्यमों में सोशल मीडिया एवं स्टेशनों पर पोस्टर तथा जन उदघोषणा प्रणाली के माध्यम से भी जनजागरूकता प्रसारित की जा रही है ।
इसके अतिरिक्त बायोटॉयलेट युक्त गाड़ियों के अनुरक्षण तथा ओबीएचएस (ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ की उपस्थिति तथा कार्य प्रणाली पर भी विशेष नज़र रखी जा रही है | यात्रियों से अपील है की स्टेशन परिसर व ट्रेन को स्वच्छ व हाईजीनिक बनाये रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करें |  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी जीआरपी ने ढूंढेे खाेये हुए 108 मोबाइल, खिले लोगों के चेहरे

Next Story

सांसद अनुराग शर्मा के जन्मदिवस पर जरूरतमंदों को पहुंचायी गयी मदद

Latest from बुंदेलखंड

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!