प्रदीप जैन

घायल को तड़पता देख रुके पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ,खुद पहुंचाया अस्पताल

/

झांसी । जनपद में टहरौली से बाइक पर सवार होकर गुरसराय आ रहे युवक के लिए केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सबसे बड़े मददगार बनकर सामने आए। रास्ते में युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी ।

जब युवक सड़क हादसे में घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा था ,उसी समय पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य गुरसराय से झांसी जा रहे थे। सड़क पर घायल अवस्था में पड़े युवक को देखकर उन्होंने न केवल अपना वाहन रुकवाया, बल्कि उसकी जान बचाने के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था भी की। उनका यह कदम बताता है कि इंसानियत और संवेदनशीलता आज भी समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।

प्रदीप जैन

घायल को देखकर तत्काल रुकवाया वाहन

जानकारी के अनुसार, टहरौली से बाइक पर सवार होकर गुरसराय आ रहे एक युवक को रास्ते में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान गुरसराय से झांसी जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और घायल युवक की स्थिति का जायजा लिया।

एंबुलेंस में देरी देख निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने तत्काल एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी, लेकिन उसके पहुंचने में काफी विलंब हो रहा था। ऐसे में उन्होंने समय गंवाना उचित नहीं समझा और निजी वाहन की व्यवस्था कर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

नारायणपुरा का रहने वाला है घायल युवक

हादसे में घायल युवक की पहचान छोटू पुत्र बृजलाल कुशवाहा, निवासी नारायणपुरा, थाना गुरसराय के रूप में हुई है। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ओपी राठौर, थाना प्रभारी अखिलेश कुमार द्विवेदी, उम्मेद सिंह चौहान, चंद्रप्रकाश चौरसिया और इकराम खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

घटना के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने समाज के लोगों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि सड़क पर कोई भी व्यक्ति दुर्घटना में घायल अवस्था में दिखाई दे तो उसे अनदेखा कर आगे न बढ़ें। हो सकता है कि आपके द्वारा उठाया गया एक छोटा सा कदम किसी की जिंदगी बचा ले। घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। किसी जरूरतमंद और संकट में पड़े व्यक्ति की मदद करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। दुर्घटना के समय घायल की सहायता करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। हमारी थोड़ी सी संवेदनशीलता और तत्परता किसी परिवार की खुशियां उजड़ने से बचा सकती है।

संवेदनशीलता का दिया संदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री की इस पहल ने एक बार फिर समाज को यह संदेश दिया कि किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आने से बड़ा कोई मानवीय कार्य नहीं है। सड़क पर घायल युवक को देखकर रुकना, एंबुलेंस में देरी होने पर वैकल्पिक व्यवस्था करना और उसे अस्पताल तक पहुंचाना उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। क्षेत्र में उनके इस मानवीय प्रयास की सराहना की जा रही है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दिसंबर में झांसी बनेगी धर्मनगरी,तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!