जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि यह मामला राखी सावंत के टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’ से जुड़ा है। शो के दौरान राखी ने झांसी के युवक लक्ष्मण के साथ बहुत अभद्रता की इतना ही नहीं उसके साथ गली गलौच भी की । राखी की प्रताड़ना के कारण युवक ने झांसी आकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद मामला कानूनी प्रक्रिया में पहुंचा और लंबे समय से इससे जुड़ी कार्रवाई चल रही है।
उन्होंने बताया कि सीएडब्ल्यूएफटीसी न्यायलय ने 16 अक्टूबर को फिल्म अभिनेत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए ।
डीजीसी मृदुलकांत श्रीवास्तव ने बताया कि अभिनेत्री को अदालत में पेश होकर जमानत करानी होगी। वारंट जारी होने के बाद मामले में उनकी पेशी और आगे की कानूनी कार्रवाई महत्वपूर्ण हो गई है।
