विश्व स्पाइन दिवस

विश्व स्पाइन दिवस पर मरीजों को किया जागरूक

//
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग में विश्व स्पाइन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मरीजों को रीढ़ संबंधी बीमारियों के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। हाल ही में हुई जटिल न्यूरो सर्जरी में योगदान देने वाले नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश राजपूत के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार रहे। उप प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह और डॉ. एनएस सेंगर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डॉ. एनएस सेंगर, डॉ. अरविंद कनकने, डॉ. निखिल खंताल और डॉ. विनीत ने रीढ़ की बीमारियों के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डॉ. सचिन माहुर, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. सुचेता राजपूत, डॉ. प्रभाकर बैस, डॉ. ओम शंकर चौरसिया, डॉ. नीरज बनौरिया, डॉ. गौरव बनौरिया, डॉ. मनीष जैन और डॉ. कुलदीप चंदेल सहित अन्य चिकित्सकों का सहयोग रहा। संचालन डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने किया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी डीएम का नवाचार : 1,380 सरकारी स्कूलों में पीटीएम का हुआ आयोजन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!