बबीना सीएचसी

सीएमओ का बबीना सीएचसी में औचक निरीक्षण

//

झांसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने सोमवार को  बबीना सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।

दवा वितरण कक्ष की जांच में ई-औषधि प्रणाली में दर्ज 241 दवाओं के सापेक्ष 230 दवाएं उपलब्ध मिलीं। सीएमओ ने दवाओं की नियमित निगरानी और आगामी एक्सपायरी वाली दवाओं का विवरण समय से दर्ज करने के निर्देश दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में डॉ. श्याम सिंह मरीजों का उपचार करते मिले, जबकि वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र शर्मा अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान एनएचएम का संविदा स्टाफ हड़ताल पर था।

सीएमओ ने सबसे पहले जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) वार्ड का निरीक्षण किया। यहां भर्ती गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि उन्हें जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार आहार दिया जा रहा है। इस पर सीएमओ ने वार्ड की साफ-सफाई नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रसव कक्ष के निरीक्षण में स्टाफ नर्स अर्पणा ने बताया कि एक से 12 अक्टूबर तक केंद्र पर कुल 10 प्रसव कराए गए। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा गौड़ उपस्थित रहीं। सीएमओ ने दवा वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपलब्ध दवाओं और उनके वितरण पर नजर रखने के निर्देश दिए।

पंजीकरण रजिस्टर के अनुसार, 12 अक्टूबर तक कुल 250 मरीजों के नाम दर्ज किए गए थे। वहीं, दंत चिकित्सा कक्ष में डेंटल हाइजीनिस्ट संजय भार्गव ने बताया कि सोमवार को आठ मरीजों का परीक्षण किया गया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

11 वर्षीय छात्र का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका

Next Story

अशोभनीय हरकतों के आरोपी को एंटी रोमियो टीम ने आरोपी दबोचा

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!