स्नातक चुनाव

 इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव में 15 नामांकन वैध, चार निरस्त

झांसी।  इलाहाबाद-झांसी  खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की बुधवार को संवीक्षा पूरी हो गई। कुल 19 नामांकन पत्रों में 15 वैध पाए गए, जबकि त्रुटिपूर्ण शपथ पत्र, हस्ताक्षर नहीं होने और अपूर्ण जानकारी के कारण चार नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए।

रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में भाजपा के अशोक कुमार राठौर और समाजवादी पार्टी के डॉ. मान सिंह यादव के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं।

निरस्त नामांकन में धनंजय कुमार के दो नामांकन पत्र शामिल हैं। इनमें एक पर अभ्यर्थी के हस्ताक्षर नहीं थे, जबकि दूसरे में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर, आवश्यक सूचनाएं और शपथ पत्र संबंधी कमियां मिलीं। आलोक दुबे का नामांकन त्रुटिपूर्ण शपथ पत्र और अभिसाक्षी के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण निरस्त किया गया। प्रीतम कुमार का विहित शपथ पत्र दाखिल नहीं होने तथा रमेश चंद्र कुशवाहा का नामांकन अभ्यर्थी के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण निरस्त हुआ।

संवीक्षा के दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/अपर आयुक्त कुंवर पंकज, जिला निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आरके पाल सहित निर्वाचन कार्मिक मौजूद रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी,सांवरिया अस्पताल बंद

Next Story

सिद्धेश्वर नगर में दिन- दहाड़े युवती को मारी गोली , प्रेमी पर हत्या का शक

Latest from बुंदेलखंड

error: Content is protected !!