अशोक राठौर

छात्रों के लिए परीक्षा फीस घटे, मिले मुफ्त यात्रा पास: अशोक राठौर

//

झांसी । प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने छात्र हित को अपने चुनावी एजेंडे के केंद्र में रखते हुए परीक्षा शुल्क में रियायत और परीक्षाओं के लिए निशुल्क यात्रा पास दिलाने को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के रास्ते में आर्थिक कठिनाई किसी छात्र के लिए बाधा नहीं बननी चाहिए।अशोक राठौरनामांकन के लिए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे अशोक राठौर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इंटरमीडिएट के बाद विद्यार्थियों का ड्रॉपआउट रोकना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उनका प्रयास होगा कि कोई भी छात्र आर्थिक या अन्य कारणों से उच्च शिक्षा बीच में न छोड़े और अधिक से अधिक युवा उच्च शिक्षा हासिल कर सकें। इसके लिए आवश्यक मुद्दों को विधान परिषद में उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षित मतदाताओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।अशोक राठौर

अशोक राठौरनामांकन से पहले भाजपा ने मुक्ताकाशी मंच पर बड़ी जनसभा आयोजित कर शक्ति प्रदर्शन किया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल  ‘नंदी’, मनोज पांडेय, योगेंद्र उपाध्याय समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सभा के बाद अशोक राठौर समर्थकों के साथ कमिश्नरी पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। जुलूस में ढोल-नगाड़ों के साथ ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे गूंजते रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए एनडीए की जीत का संकल्प दोहराया।

 

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी पुलिस में बड़ा बदलाव , 44 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Next Story

दवाओं के नाम पर मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं : प्रदीप जैन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!