मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखा सहज योग और ध्यान

//

झांसी। महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में मेडिकल विद्यार्थियों के बीच तनावमुक्त मन, सकारात्मक सोच और ऊर्जावान जीवन की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहज योग एवं ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मेडिकल कॉलेजकार्यक्रम में 300 से अधिक चिकित्सक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सहज योग ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को तनावपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मानसिक शांति बनाए रखने, एकाग्रता बढ़ाने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया।मेडिकल कॉलेजइस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. सुधीर कुमार, प्रो. नरेन्द्र सिंह सैंगर, प्रो. ओम शंकर चौरसिया, डॉ. अनुज सेठी, डॉ. नूपुर, डॉ. सपना, एनएमओ विद्यार्थी प्रमुख डॉ. मंजीत गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नियमित ध्यान अभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि आगे भी विद्यार्थियों एवं इच्छुक लोगों के लिए सहज योग की निःशुल्क ध्यान कक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें ध्यान की तकनीकों का नियमित अभ्यास कराया जाएगा।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड में अब तक की बारिश फसलों के लिए मुफीद, आगे जलभराव से बचाव जरूरी: डॉ. सिंह

Next Story

डीएम ने वृद्धाश्रम में जाना बुजुर्गों का हाल,बांटे फल-मिष्ठान

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!