निःशुल्क सर्जरी

जन्मजात कटे होंठ एवं तालु की समस्या से पीड़ित बच्चों की होगी निःशुल्क सर्जरी

//

झांसी। जन्मजात कटे होंठ एवं तालु की समस्या से पीड़ित बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झांसी में एक बार फिर निःशुल्क सर्जिकल शिविर आयोजित किया जा रहा है।

सांसद अनुराग शर्मा की पहल पर वीरांगना फाउंडेशन, ऑपरेशन स्माइल इंडिया और महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस शिविर में देश-विदेश के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की सर्जरी करेंगे।

प्रस्तावित निःशुल्क सर्जरी:

शिविर में 30 अगस्त 2026 को करीब 120 मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जबकि 1 से 6 सितंबर तक लगभग 75 से 80 मरीजों की निःशुल्क सर्जरी प्रस्तावित है। अब तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के करीब 15 से 17 जिलों से 60-65 मरीजों का पंजीकरण एवं चिन्हांकन किया जा चुका है।

शिविर में मैक्सिको, पेरू, अमेरिका, कांगो, नीदरलैंड, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मलावी और फिलीपींस समेत 10 देशों से अंतरराष्ट्रीय चिकित्सक एवं नर्सिंग वॉलंटियर्स शामिल होंगे। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा टीम के सहयोग से मरीजों की स्क्रीनिंग, उपचार और सर्जरी की जाएगी।

शिविर में पात्र मरीजों को जांच, ऑपरेशन, आवश्यक दवाइयां और अन्य चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए सांसद अनुराग शर्मा की ओर से आने-जाने की निःशुल्क व्यवस्था के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा:

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण कोई बच्चा बेहतर उपचार और आत्मविश्वास से वंचित न रहे, यही इस सेवा अभियान का उद्देश्य है। देश-विदेश के विशेषज्ञों का झांसी आकर मरीजों की सेवा करना बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने वीरांगना फाउंडेशन, ऑपरेशन स्माइल इंडिया, मेडिकल कॉलेज की टीम और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सकों के सहयोग के लिए आभार जताया।

शिविर का आयोजन सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में किया जाएगा। अभिभावकों से अपील की गई है कि जन्मजात कटे होंठ या तालु की समस्या से पीड़ित बच्चों को इस निःशुल्क शिविर का लाभ दिलाएं और आसपास के जरूरतमंद परिवारों को भी इसकी जानकारी दें।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेलवे स्टेशन पर 130 यात्रियों पर कार्रवाई , वसूला एक लाख से अधिक का जुर्माना

Next Story

बुंदेलखंड में अब तक की बारिश फसलों के लिए मुफीद, आगे जलभराव से बचाव जरूरी: डॉ. सिंह

Latest from Jhansi

झांसी कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आगाज़

झांसी।महानगर स्थित  रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में रबी, दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत उत्पादन

error: Content is protected !!