झांसी। जिले के पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा फेरबदल की गयी है और 31 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर नियुक्त किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, डीसीआरबी, अभियोजन कार्यालय, वीआईपी सेल, यातायात, यूपी-112, वन स्टॉप सेंटर और साइबर अपराध थाने में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
सूची में महिला आरक्षियों सहित आरक्षी एवं मुख्य आरक्षियों को भी नई तैनाती मिली है। इनमें प्रेमनगर थाने से राखी को शाखा डीसीआरबी, रक्सा थाने से कंचन यादव को अभियोजन कार्यालय, बबीना थाने से योगेश कुमार को अभियोजन कार्यालय तथा पुलिस लाइन से राहुल हलवाई को वीआईपी सेल भेजा गया है।
इसी क्रम में टोडी फतेहपुर, बड़ागांव, सदर बाजार, मोठ, बरुआसागर, चिरगांव, सीपरी बाजार, सकरार और अन्य स्थानों से पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। कुछ कर्मचारियों को यूपी-112 से थानों और पुलिस लाइन में भी नई तैनाती दी गई है।वहीं, साइबर अपराध से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आरक्षी प्रकाश सिंह को साइबर अपराध थाना तथा सलमान पठान को साइबर अपराध थाना में भेजा गया है। आदेश 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया।
