झांसी रेंज के पुलिसकर्मियों को पदक

स्वतंत्रता दिवस पर झांसी रेंज के पुलिसकर्मियों को पदक

/

झांसी। स्वतंत्रता दिवस केअवसर पर झांसी परिक्षेत्र के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उल्लेखनीय, सराहनीय सेवाओं, उत्कृष्ट कार्य और वीरता के लिए विभिन्न पदकों एवं सम्मान चिन्हों से सम्मानित किया गया। झांसी रेंज के पुलिसकर्मियों को पदकपुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि ने सम्मानित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर झांसी रेंज के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा पुलिस पदक तथा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (प्लेटिनम एवं सिल्वर) प्रदान किए गए।

झांसी और ललितपुर के पुलिस अधिकारियों को मिले सम्मान

सम्मान पाने वाले अधिकारियों में झांसी जनपद के निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी को सेवाभिलेख के आधार पर सम्मानित किया गया। ललितपुर जनपद के निरीक्षक राजीव बैस को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। वहीं झांसी के उप निरीक्षक राम मिलन सिंह और रवि शंकर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। झांसी रेंज के पुलिसकर्मियों को पदक

आईजीआरएस और जनसुनवाई में बेहतर कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र

आईजीआरएसऔर जनसुनवाई में सराहनीय कार्य करने वाले झांसी रेंज के 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में उप निरीक्षक महावीर निर्मल, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, रेंज कोऑर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी देवेन्द्र प्रताप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियंका गुप्ता, मुख्य आरक्षी संदीप व्यास, मुख्य आरक्षी योगेश पाण्डेय, मुख्य आरक्षी आशीष प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी करन सिंह, महिला मुख्य आरक्षी सरला, महिला मुख्य आरक्षी सोनम गोयल, महिला आरक्षी किशोरी, आरक्षी रामजी साहू और आरक्षी गौरव शर्मा शामिल रहे।

पुलिस महानिरीक्षक ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों का इसी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

33वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!