झांसी-रेल-मंडल

झांसी रेल मंडल में उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

/

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के साथ गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम् और राष्ट्रगान का गायन हुआ।

ध्वजारोहण के बाद मंडल रेल प्रबंधक ने परेड का निरीक्षण किया। रेल सुरक्षा बल की टुकड़ी के साथ विभिन्न विभागों के रेलकर्मियों और स्कूली बच्चों ने अनुशासित एवं गरिमापूर्ण परेड प्रस्तुत की। इस दौरान परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों, स्काउट एंड गाइड तथा संरक्षा टीम के प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। महिला समाज सेवा समिति की अध्यक्ष जया शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

समारोह के दौरान मंडल रेल प्रबंधक एवं शाखा अधिकारियों ने तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। तिरंगे गुब्बारों के उड़ने से समारोह का वातावरण और भी उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने आयोजन समिति को 50 हजार रुपये तथा सभी स्कूलों को सामूहिक रूप से एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

स्वतंत्रता दिवस पर झांसी रेंज के पुलिसकर्मियों को पदक

Next Story

 विधवा की पैतृक जमीन विवाद में बार काउंसिल ने तलब किए दो वकील

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!