कृषि विश्वविद्यालय

तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चले कृषि विश्वविद्यालय के युवा

झांसी।  रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विश्वविद्यालय के अधिकारी, विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कृषि विश्वविद्यालय

हाथों में तिरंगा लेकर निकले स्वयंसेवकों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। स्वयंसेवकों ने लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और तिरंगे की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कृषि विश्वविद्यालय

कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय अस्मिता, स्वतंत्रता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा केवल आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने बताया कि ऐसी गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। यात्रा के अंत में प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

तालाब की लहरों पर तिरंगा,राष्ट्रप्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Latest from बुंदेलखंड

error: Content is protected !!